नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल

Vivek Rakshit
9 Min Read
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सड़े-गले हालत में 13 सितंबर को उसका शव बरामद हुआ था।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की राजधानी नई दिल्ली में एक नाबालिग के साथ कथित सामूहिक यौन शोषण और उसकी हत्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनाकर रह गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है. महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

मामले पर राहुल गांधी ने X पोस्ट में क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को शाम करीब साढ़े 7 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया. राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती. दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है.’

उन्होंने कहा, ‘अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है. महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? या दिल्ली पुलिस का काम सिर्फ आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है? क्योंकि अपराधी तो बेखौफ घूम रहे हैं.’ 

नाबालिग के साथ कब हुई घटना?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ चार लोगों ने सामूहिक यौन शोषण किया, जिसमें से तीन आरोपी नाबालिग थे. इसके बाद आरोपियों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके शव को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के पास एक खुले मैदान में फेंक दिया, जहां शव के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों ने खा लिया.

पुलिस ने बताया कि यह भयावह घटना तब सामने आई, जब दुष्कर्म और हत्या के कुछ दिनों बाद 13 सितंबर को नाबालिग का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. नाबालिग का शव इतनी बुरी तरह सड़ चुका था कि शुरुआत में उसके लिंग की पहचान भी नहीं हो सकी. 

यह भी पढ़ेंः तेलंगाना HC ने दानम नागेंद्र की MLA अयोग्यता याचिका की रद्द, कांग्रेस को झटका

एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

Read More

और पढ़ें

Share This Article
Follow:
विवेक रक्षित एक अनुभवी हिंदी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और राजनीति से जुड़ी खबरों को सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उत्तर भारत के पाठकों के लिए विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचार प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता है। NewsM.in के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में वे डिजिटल मीडिया में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं।