EC पर राहुल गांधी के बयान से भड़कीं स्मृति ईरानी, याद दिलाया इतिहास

8 Min Read

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महासचिव स्मृति ईरानी ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी ने बीजेपी पर कटाक्ष कर अपनी ही पार्टी का काला इतिहास राष्ट्र के सम्मुख प्रस्तुत कर दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों बार-बार कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं, कटाक्ष करते हैं? बार-बार चुनाव आयोग की मर्यादा को छिन्न-भिन्न करके राहुल गांधी किसका एजेंडा चला रहे हैं?

राहुल गांधी पर निशाना साधकर क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को लोकसभा LoP राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘आज राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष कर अपनी ही पार्टी का काला इतिहास राष्ट्र के सामने पेश कर दिया. क्या ये सच नहीं है साल 1980 में कांग्रेस की केंद्र की सरकार ने देश की नौ प्रादेशिक सरकारों को आर्टिकल 356 का सहारा लेकर डिसमिस कर दिया था? क्या यह सच नहीं कि यूपीए के कार्यकाल में साल 2005 में कांग्रेस पार्टी ने बिहार की विधानसभा को भंग कर दिया? और कांग्रेस का यह कृत्य सुप्रीम कोर्ट ने गैर-संवैधानिक करार दिया.’ 

उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग ने न सिर्फ एक अपब्रिंगर के तौर पर, बल्कि एक आयोग के रूप में भी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके यह सुनिश्चित किया है कि देश के हर एक नागरिक का वोट मायने रखता है. क्यों बार-बार कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी चुनाव आयोग पर प्रहार करते हैं, कटाक्ष करते हैं? बार-बार चुनाव आयोग की मर्यादा को छिन्न-भिन्न करके राहुल गांधी किसका एजेंडा चला रहे हैं?’

भाजपा को लेकर क्या बोले थे राहुल गांधी

दरअसल, लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने एक X पोस्ट में कहा, ‘पहले शिवसेना, फिर NCP और अब तृणमूल कांग्रेस. हर बार एक ही पैटर्न – BJP और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं. फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है. जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं.’

उन्होंने कहा, ‘वोट चोरी. सरकार चोरी. अब पार्टी चोरी – ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं. ECI की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है – मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं. यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी जी की नहीं है. यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है.’

यह भी पढ़ेंः नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More

और पढ़ें
Share This Article
Follow:
विवेक रक्षित एक अनुभवी हिंदी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और राजनीति से जुड़ी खबरों को सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उत्तर भारत के पाठकों के लिए विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचार प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता है। NewsM.in के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में वे डिजिटल मीडिया में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं।
Exit mobile version