ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

7 Min Read

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया है. उन्होंने शनिवार (19 सितंबर) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग और सरकार की यह जुगलबंदी लोकतंत्र पर ये हमले, ये तानाशाही भरे फैसले और स्पीकर के ये एकतरफा फैसले यह सब कब तक चलेगा? 

कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये सरकार और चुनाव आयोग की जुगलबंदी, ये लोकतंत्र की हत्या, स्पीकर के एकतरफे फैसले, ये सब कब तक चलेगा. पूरा देश यह तमाशा देख रहा है और पश्चिम बंगाल में जो हुआ, उससे ऐसा लगता है कि लोकतंत्र खोखला हो गया है और हमारी संस्थाएं भी खोखली हो गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब जरा इस पर सोचिए कि 7 सितंबर को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी उपचुनाव होंगे.’ 

कपिल सिब्बल ने बताया, क्या हुआ था
कपिल सिब्बल ने बताया कि 13 सितंबर को संचिता प्रधान देव ने नंदीग्राम से और रबीउल आलम चौधरी ने रेजीनगर से अपना नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान हैं और बीजेपी की उम्मीदवार खासीरानी रथ हैं तो यह सब 13 सितंबर को हुआ और 17 सितंबर की शाम को ECI ने चुनाव चिह्न को फ़्रीज कर दिया. 

संचिता प्रधान डे को लेकर क्या बोले सिब्बल
उन्होंने आगे कहा कि यह भी एक अजीब बात है कि चुनाव की घोषणा पहले ही हो चुकी थी और इसी बीच चुनाव चिह्न को भी फ्रीज कर दिया गया. उन्होंने आगे बताया कि उसी शाम संचिता प्रधान डे जो 1998 से TMC की संस्थापक सदस्य रही हैं, उन्हें CM ने बुलाया. उन्होंने आगे कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें बुलाया और वह अपने पति के साथ वहां गईं और फिर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया. तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं और देश के लोग भी अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या हुआ होगा. सिब्बल ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें

आतंकियों के मददगारों पर कसा शिकंजा, जम्मू पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी. 

संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.

Read More

और पढ़ें
Share This Article
Follow:
विवेक रक्षित एक अनुभवी हिंदी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और राजनीति से जुड़ी खबरों को सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उत्तर भारत के पाठकों के लिए विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचार प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता है। NewsM.in के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में वे डिजिटल मीडिया में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं।
Exit mobile version