पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल

7 Min Read

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रवनीत सिंह बिट्टू को शनिवार (19 सितंबर, 2026) को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बिट्टू को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले की तरफ से शराब की एक बोतल फेंकने और अंडे और टमाटर दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन करने के बाद हिरासत में ले लिया गया.

यह पूरा घटनाक्रम लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के बाहर उस वक्त हुई, जब सीएम भगवंत मान का काफिला वहां से गुजर रहा था. भाजपा नेता अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहले से यूनिवर्सिटी के गेट के नजदीक मौजूद थे और सीएम से वहां से गुजरते ही उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया.

भाजपा नेता ने हिरासत के बाद क्या कहा?

वहीं, पुलिस हिरासत के बाद भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों की आवाज को हिरासत में लेकर या पुलिस केस दर्ज करके दबाया नहीं जा सकता है. आज पंजाब पुलिस ने हमें हिरासत में लिया है, लेकिन हमारे हौसले बुलंद है. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर शेयर किए अपने एक पोस्ट में मौके का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘भगवंत मान के लिए पंजाबियों का प्यार.’

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि वह भगवंत मान को शराब की बोतल वापस कर रहे थे. उन्होंने सीएम भगवंत मान से अपनी शराब का आनंद लेने को कहा और आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब लूटने दे रहे हैं. 

मेरे काफिले पर फेंके गए थे अंडे और टमाटर- बिट्टू

इस दौरान रवनीत बिट्टू ने दावा किया कि एक दिन पहले यानी शुक्रवार (18 सितंबर) को पठानकोट के माधोपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत में शामिल होने जाते समय बाटला के पास उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला किया और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया. हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सभी आरोपों से इनकार कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘कल मेरे काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए थे. आज मैंने उन्हें वापस कर दिया है. अगर AAP के कार्यकर्ता भाजपा के नेताओं, रैलियों और यात्राओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता भी पंजाब सरकार और उसके नेतृत्व के खिलाफ विरोध करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे. हम चुप नहीं बैठेंगे.’ 

यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More

और पढ़ें
Share This Article
Follow:
विवेक रक्षित एक अनुभवी हिंदी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और राजनीति से जुड़ी खबरों को सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उत्तर भारत के पाठकों के लिए विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचार प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता है। NewsM.in के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में वे डिजिटल मीडिया में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं।
Exit mobile version