नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा – ‘यह BJP का…’

7 Min Read

बंगाल की नंदीग्राम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी की यह बदले की भावना और ‘अत्याचार की राजनीति’ एक साफ पैटर्न दिखाती है. हेरफेर, वोटों की लूट और डराने-धमकाने के दम पर चुनाव एजेंसी और बीजेपी की यह हिस्सेदारी हर दिन लोकतंत्र का गला घोंट रही है.’

कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही नंदीग्राम से टीएमसी उम्मीदवार संचिता प्रधान के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान किया था.

ममता ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल खड़े होते हैं. उनको तब गिरफ्तार किया गया, जब हमने उनको कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया. यह बीजेपी का पुराना तरीका है किसी पुराने मामले को दोबारा उखाड़ने का.’

कांग्रेस ने बीजेपी-चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नंदीग्राम से अपने उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तार को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में BJP और इलेक्शन कमीशन मिलकर चुनाव को लूटने में लगे हैं. नंदीग्राम उपचुनाव से पहले आज जो घटनाक्रम हुआ, वो लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है.

कांग्रेस ने कहा, ‘पहले ममता बनर्जी के कैंडिडेट को डरा-धमकाकर नामांकन रद्द करवाया गया और अब कांग्रेस के कैंडिडेट मिलन प्रधान को 19 साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने में लगे हैं. ये सारी साजिशें उसी का सबूत है.  हम इन साजिशों से डरने वाले नहीं हैं. हम मजबूती से इसका सामना करेंगे और BJP को हराएंगे.’

बंगाल का सियासी ड्रामा

बंगाल में शुक्रवार का दिन सियासी उथल-पुथल से भरा रहा. एक तरफ चुनाव आयोग ने जहां टीएमसी का सिंबल और नाम फ्रीज करने के बाद ममता और ऋतब्रत की पार्टी को अलग-अलग सिंबल और नाम दिया. इस पर टीएमसी ने कड़ा विरोध जताया.

TMC विवाद: अभिषेक बनर्जी ने कसा तंज, कहा – ‘BJP में जाने पर वॉशिंग मशीन…’

वहीं, सियासी माहौल तब और गरमा गया जब नंदीग्राम सीट से ममता खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान ने अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन का ऐलान किया था, जिनको कुछ घंटे बाद ही उनको एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था.

बंगाल में सियासी ड्रामा, नंदीग्राम कैंडिडेट के बाद कांग्रेस का एक और बड़ा नेता गिरफ्तार

 

शैलजाकांत मिश्रा एबीपी लाइव में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है. पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से पूरी की. अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं.

Read More

और पढ़ें
Share This Article
Follow:
विवेक रक्षित एक अनुभवी हिंदी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और राजनीति से जुड़ी खबरों को सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उत्तर भारत के पाठकों के लिए विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचार प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता है। NewsM.in के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में वे डिजिटल मीडिया में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं।
Exit mobile version