‘गूंज तो नहीं धमाका जरूर…’, ABVP की जीत पर नड्डा ने कसा राहुल पर तंज

6 Min Read

ABVP की डुसू चुनाव में जीत पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी की छात्रों की गूंज मुहिम पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि मैंने गूंज तो नहीं सुनी, लेकिन धमाका जरूर सुना. ऐसे में छात्र संगठन की जीत पर बीजेपी के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया भी दी है. 

बीजेपी नेताओं ने इस मौके पर राहुल गांधी पर पलटवार करने का मौका नहीं चूका और साथ ही कई बीजेपी नेताओं ने इस नतीजे पर कहा है कि राहुल गांधी के युवाओं पर आधारित इस जनसंपर्क अभियान ‘छात्रों की गूंज’ को खारिज कर दिया है. बीजेपी नेताओं ने इसे झूठ की गूंज करार दिया है. साथ कहा कि राहुल गांधी के इस जनसंपर्क के बारे में छात्र क्या सोचते हैं. 

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

एबीवीपी के परचम पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी रिएक्शन देते हुए कहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत पर परिषद के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह जीत परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्र कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में युवाओं के अटूट विश्वास को दर्शाती है. मुझे भरोसा है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से नई ऊर्जा पाकर और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का पालन करते हुए छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के काम को लगातार आगे बढ़ाएंगे.

क्या बोले शिक्षामंत्री प्रहलाद जोशी? 

शिक्षामंत्री प्रहलाद जोशी ने भी राहुल एबीवीपी की इस जीत पर छात्र संगठन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि डुसु इलेक्शन 2026 में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद को हासिल करने पर एबीवीपी और उसके समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. एक राष्ट्रीय कैडर आधारित संगठन के रूप में एबीवीपी लगातार स्टूडेंट्स के हितों, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है. यह नतीजा डियू के स्टूडेंट्स की तरफ से इन प्रयासों के दिए गए समर्थन को दर्शाता है. युवाओं की आवाज बुलंद और साफ है. 

नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

Read More

और पढ़ें
Share This Article
Follow:
विवेक रक्षित एक अनुभवी हिंदी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और राजनीति से जुड़ी खबरों को सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उत्तर भारत के पाठकों के लिए विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचार प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता है। NewsM.in के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में वे डिजिटल मीडिया में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं।
Exit mobile version