काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण

9 Min Read
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • हालांकि, विमान में यात्रियों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है।

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से पड़ोसी देश नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए एअर इंडिया एयरलाइन के एक विमान AI219 को बीच रास्ते से वापस दिल्ली की तरफ मोड़ दिया गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट को शाम साढ़े चार बजे नेपाल एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन उड़ान के विमान के दौरान नेपाल के हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही तकनीकी खराबी का पता चला था. जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया.

अधिकारी ने घटना के बारे में दी जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘एअर इंडिया की फ्लाइट AI219 नेपाल के एयरस्पेस में घुसने ही वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही लखनऊ के ऊप से उड़ रहे विमान को वापस मोड़ दिया गया. हालांकि, घटना के बारे में विवरण की पुष्टि और अन्य जानकारी मिलना अभी बाकी है.’

नेपाल जाने वाले विमान में कितने यात्री थे सवार

न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया की डायवर्ट की गई फ्लाइट AI219 एक यात्री विमान है. हालांकि, इस नेपाल की राजधानी काठमांडू जाने वाली इस पैसेंजर फ्लाइट में कितने यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

विमान को नेपाल में कितने बजे करना था लैंड?

एयरबस का A320-214 विमान भारतीय समय के अनुसार नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 2:42 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुआ था और इसे नेपाली राजधानी स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे लैंड करना था. वहीं, नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने फिलहाल एअर इंडिया की फ्लाइट AI219 के रास्ता बदलकर वापस मुड़ने की घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 

एयर इंडिया का बयान
एयर इंडिया ने बताया कि 19 सितंबर को दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट AI219 को तकनीकी दिक्कतों की आशंका के चलते वापस दिल्ली लाया गया. यह फैसला सुरक्षा के लिए तय नियमों के तहत लिया गया. फ्लाइट दिल्ली में सुरक्षित उतर गई और सभी यात्रियों और क्रू को विमान से उतार दिया गया.

एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है. दिल्ली में एयर इंडिया की टीम ने यात्रियों की मदद की और कुछ ही समय बाद उन्हें दूसरी फ्लाइट से काठमांडू भेज दिया गया. एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और उनकी भलाई उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ेंः ‘गूंज तो नहीं धमाका जरूर…’, ABVP की जीत पर नड्डा ने कसा राहुल पर तंज

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More

और पढ़ें
Share This Article
Follow:
विवेक रक्षित एक अनुभवी हिंदी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और राजनीति से जुड़ी खबरों को सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उत्तर भारत के पाठकों के लिए विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचार प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता है। NewsM.in के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में वे डिजिटल मीडिया में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं।
Exit mobile version